न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की बिहार प्रदेश ईकाई के तत्वावधान में संघ के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।
इस अवसर पर फलदार और औषधीय पौधों के रोपण का अभियान चलाया । बिहार प्रदेश न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव, अंकेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा ही सर्वोपरि है। पर्यावरण ही हमें प्राण वायु प्रदान करता है। उपस्थित संघ के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने पौधा लगाने के साथ साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष, डी एल शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आचार्य गणेश प्रसाद उपाध्याय के आह्वान पर आज सारे देश में व्यापक रूप से पौधारोपण का कार्यक्रम न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के स्थापना दिवस पर चलाया गया। कहीं कहीं कुछ पत्रकारों को पर्यावरण मित्र के रूप में भी सम्मानित किया गया।
बिहार प्रदेश के अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश के संघ के पदाधिकारियों क्रमशः अजीत कुमार, भोला प्रसाद, राहुल कुमार, बलराम ठाकुर, राजेश कुमार, रवि कुमार ने बृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें