जान पर खेलकर RPF कर्मी ने बचाई ट्रेन से गिरी महिला की जान, CCTV आया सामने!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

मोतिहारी चकिया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म पर तैनात सुरक्षाकर्मी की सतर्कता और तत्परता से एक महिला की जान बच गई। चकिया रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से गिरने लगी। गंभीर स्थिति को भांपते हुए प्लेटफॉर्म पर तैनात ऑन ड्यूटी सुरक्षा कर्मी जय प्रकाश यादव ने तुरंत कार्रवाई की और गिरती हुई महिला को पकड़कर उसे ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। बाद में महिला को सुरक्षित ट्रेन में बैठा दिया गया। रेल सुरक्षा बल के जवान जय प्रकाश यादव की सतर्कता और बहादुरी की हर ओर सराहना की जा रही है। समय रहते की गई उनकी यह कार्रवाई एक बड़ी दुर्घटना को टाल गई।जो स्टेशन पर लगी CC कमरा मे रिकॉड हो गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें