सहरसा- देर रात भीषण आग लगने से दर्जनों घर जलकर हुआ राख।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

महिषी प्रखंड के जलई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ियारी गांव में सोमवार की देर रात भीषण आग लगने से दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। आग किस घर से शुरू हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ममता कुमारी, अंचलाधिकारी अनिल कुमार दमकल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की है। कई परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया। सुबह ही जान माल की छती की आकलन की जा सकती है हलाकि ग्रमीणों और प्रशासन के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है । वही मौके पर पहुंचे अंचला विकारी अनिल कुमार ने बताया दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए है दो बछरे का जलने की बात बताई जा रही है सुबह पता चल पाएगा कितनी की छती हुई है ।

Join us on:

Leave a Comment