लखीसराय।गंगा दशहरा एवं जगदंबा महोत्सव के मौके पर बड़हिया के कॉलेज घाट पर भव्य गंगा महाआरती!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

– लखीसराय।गंगा दशहरा एवं जगदंबा महोत्सव के मौके पर बड़हिया के कॉलेज घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया।दीपों की रोशनी से घाट का दृश्य अद्वितीय बन या।इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने गंगा तट पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती की गई। दीपों की झिलमिलाहट ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “गंगा मैया की जय” के नारों से घाट गूंज उठा। कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे। सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश की उत्तम व्यवस्था की गई थी। स्वर साधना गुरुकुल की छात्राओं ने स्वागत गीत और गंगा वंदना प्रस्तुत की। स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक और भावनात्मक आयोजन बताया, जिसमें महिलाओं और युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ये कला संस्कृति विभाग से राजकीय मां बाला त्रिपुर सुन्दरी महोत्सव में शक्ति की भूमि है, यहां पूरे बिहार नहीं देश के लोग यहां आते हैं और ये बहुत ऐतिहासिक है,श्रीधर पंडित से जूड़ा हुआ इसकी कथाएं हैं और गंगा तट पर मां बाला त्रिपुर सुंदरी का यहां कार्यक्रम कहीं ना कहीं बिहारी को कहीं ना कहीं गौरवान्वित करेगा।हर भारतीय मां त्रिपुर बाला सिंदुरी का दर्शन कर अपने जीवन को सफल करेगा ।
बाइट – विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री, बिहार।

Leave a Comment

और पढ़ें