रिटायर्ड शिक्षक और पूर्व पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, छापेमारी में जुटी पुलिस।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

एंकर :- खबर सहरसा से है जहाँ देर रात रिटायर्ड शिक्षक और पूर्व समिति सदस्य 63 वर्षीय विजय कुमार सिंह को घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी. घटना चिरैया थाना क्षेत्र के साम्भरखुर्द गांव की है, अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब रिटार्यड शिक्षक विजय सिंह अपने खलिहान से घर लौट रहे थे. इधर घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि साम्हरखुर्द गांव में मंगलवार देर रात विजय सिंह अपने खलिहान में मक्का की फसल की देखरेख कर घर लौट रहे थे इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और बिना किसी बातचीत के उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, अपराधियों द्वारा रिटायर्ड शिक्षक को दो गोली मारी गई जिसके बाद घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही चिरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है.

बाइट :- स्थानीय ग्रामीण।

Join us on:

Leave a Comment