रिपोर्ट अनमोल कुमार
बिहार के विकास में एनडीए बढता कदम : तिब्बी काॅलेज व अस्पताल की स्थापना
पटना। बिहार के मजबूत नींव के साथ स्वस्थ्य और स्वर्णिम भविष्य के लिए एनडीए सरकार 204 करोड़ से अधिक की लागत से नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में तिब्बी काॅलेज व अस्पताल की स्थापना कर रही है जो अपने आपमें एक मिशाल हैं। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री, जीवेश मिश्रा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बिहार में सड़कों का जाल बिछ गया है। फोरलेन, ओवरब्रिज, फ्लाईओवर ब्रिज, मेरिन डाइव सहित यातायात की सुविधाएं बढी है। उन्होंने कहा कि आज बिहार का सारा शहर स्वच्छ, सुन्दर और प्रकाशमय हो गया है।
उन्होंने कहा कि बिहार पर्यटनों का नया आयाम गढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि ओडिशा के कटक – भुवनेश्वर के तर्ज पर पर्यटकों के लिए बोध गया – गयाजी और राजगीर – नालन्दा को द्विन सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी में है, जिसका मास्टर प्लान तैयार हो चुका है।