Search
Close this search box.

पेड़ से झुलता हुआ नाबालिग प्रेमी जोड़े का मिला शव,मचा हड़कंप!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजुम आलम

हत्या के बाद दुपट्टे से शव को टांगने की जताई जा रही आशंका!

एक ही दुपट्टा में झूलता दोनों का मिला शव!

जमुई: झाझा थाना क्षेत्र के सहिया पहाड़ी गांव के समीप मंगलवार की अहले सुबह पेड़ से झूलता प्रेमी जोड़े का शव बरामद किया गया है।शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में दहशत का माहौल हो गया। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे झाझा एसडीपीओ रविशंकर और थानाध्यक्ष राजेश शरण द्वारा झूलते हुए शव को उतारा गया। साथ ही घटना स्थल के चारों ओर मुआयना करते हुए परिजनों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। प्रेमी जोड़े की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के बंजामा गांव निवासी राजेन्द्र यादव की 15 वर्षीय पुत्री टिंकी कुमारी और धवटिया गांव निवासी तुलसी यादव के 16 वर्षीय पुत्र बालकिशोर कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक लड़का अपने नानी घर बंजामा गांव में रहकर पढ़ाई करता था। दोनों ने इसी साल मैट्रिक का परीक्षा भी दिया था।इसी दौरान दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चलने लगा। फोन पर दोनों बात भी करता था।सोमवार की शाम अचानक लड़का और लड़की गायब हो गया। उसके बाद दोनों के परिजन खोजने बीन करने लगे।देर रात को इसकी सूचना झाझा थाना की पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन रातभर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह सहिया पहाड़ी इलाके में दोनों प्रेमी जोड़े का शव एक ही दुपट्टा में महुआ के पेड़ से टंगा हुआ मिला। प्रेमी जोड़े के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से टांगने की बात कही है। फिलहाल हत्या करने वालों का कुछ पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
साथ ही पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें