मधुबनी-पुलिस ने अलग अलग मामले मे महिला सहित पांच को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र मे अलग अलग जगहों से महिला सहित पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बाबत रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के शत्रुधन मंडल की पत्नी मरनी देवी, इजरा गांव के ठक्को महतो की पुत्र लक्ष्मी महतो, मलंगिया गांव के जागेश्वर चौपाल का पुत्र रामबाबू चौपाल, सतधारा गांव के बैकू पासवान का पुत्र पंचू पासवान सभी थाना रहिका के साथ ही 12 बोतल शराब के साथ पखरौनी बहतारा टोल का बिसुनदेव यादव का पुत्र सुधीर यादव मारपीट मामले मे थाना कांड मे फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। वही शराब के साथ गिरफ्तार महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध उत्पाद एवं मध निषेध अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार पांचो लोगों को न्यायिक हिरासत मे लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment