वैशाली- बदमाशों ने बुजुर्ग को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

हाजीपुर: वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव पूर्वी में बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। ‌ जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। ‌ घायल स्थानीय दिल चंद सिंह के 70 वर्षीय पुत्र अमरनाथ सिंह बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ सिंह अपने खेत से लौट के बाद दलान पर गये थे। दलान से घर लौट के दौरान आम के गाछी में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने गोली मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी देसरी थाने की पुलिस पदाधिकारी को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही देसरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के संबंध में घायल के परिवार वालों ने बताया कि वह दलान से घर लौट रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दिया। अमरनाथ सिंह को पीठ में एक गोली मारी गई है। ‌ डॉक्टर के मुताबिक खतरे से बाहर है। घायल के परिवार वालों ने बताया कि किसी से कोई विवाद नहीं था।

इस संबंध में देसरी थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। ‌ घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें