रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के लदनियां थाना पुलिस के द्वारा दो अलग- अलग मामले मे बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बताते चलें कि एक नेपाल निर्मित शराब से जुड़े हुए मामले से संबंधित है। जिसमें दो तस्करों के द्वारा नेपाल निर्मित शराब की तस्करी की जा रही थी। उसी दौरान थानाध्यक्ष धनंजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ शराब तस्करों के द्वारा नेपाल निर्मित शराब को नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा। उक्त सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ शराब तस्करी के मामले को विफल करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों तस्करों का पहचान नरेंद्र कुमार, पिता स्वर्गीय मुक्तिलाल यादव, दूसरा बिजेंद्र कुमार यादव, पिता स्वर्गीय मुक्तिलाल यादव, दोनों तस्करों का घर जब्दी गांव , थाना बाबूबरही का बताया जा रहा है और गिरफ्तार तस्करों के पास से लगभग 19 लीटर नेपाल निर्मित विदेशी शराब बरामद किया गया है। दोनों तस्कर के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत् मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। तो वहीं दूसरे मामले में एक देशी कट्टा और बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी का पहचान मोहम्मद परवेज, पिता मोहम्मद रहमत, गांव योगिया, थाना लदनियां एवं मोहम्मद मुस्ताक, पिता मोहम्मद फुलहसन, गांव भेलवा चौक, जयनगर के रूप मे बताया जा रहा। दोनों अपराधियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।




