रिपोर्ट- मनोज कुमार!
बेतिया से खबर है जहां बेतिया पुलिस ने हत्या मामले का 24 घंटे के अंदर ही उद्वेदन कर दिया है एसडीपीओ विवेक दीप ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कल शाम कुमारबाग थाना क्षेत्र रानीपुर गांव में मामूली विवाद में एक युवक रतन कुमार की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी, मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच की गई, जिसमें हत्या मामले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार हिमांशु बैठा, सुमित पटेल और मनोज बैठा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है, एसडीपीओ विवेक दीप के द्वारा बताया गया की हत्या करने के बाद यह सभी नेपाल भागने की फिराक में थे, जिन्हें सिकटा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार सभी को मेडिकल जांच उपरांत जेल भेज दिया गया है।
Byte _एसडीपीओ विवेक दीप




