बेतिया -हत्या मामले की जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक किया निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!

बेतिया से खबर है जहां योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के बलुआ ब्रह्मपुरा गांव निवासी शंभू ठाकुर के पुत्र बबलु ठाकुर (28) की पीटपीट कर हत्या मामले में परिजनों ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ आवेदन दिया है। जिसमें पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसपी डॉ. शौर्य सुमन घटना स्थल पर पहुंचे। घटना के संदर्भ में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि हत्या मामले की पटाक्षेप के लिए पुलिस पदाधिकारियों को सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया गया है। हत्या के रहस्य के उद्भेदन के लिए तकनीकी सेल की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है। ज्ञात हो कि बबलु अपने घर से नवलपुर थाना क्षेत्र के पिपरिया काटा पुल के पास किस्ती 5600 रुपया जमा करने गया था। वही पर अपना हेयर कटिंग कराकर वह अपने घर लौटने वाला था। लेकिन, वह घर नहीं लौटा। सड़क किनारे गन्ना के खेत में शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं इसकी सूचना परिवार वालों को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे, और शव का शिनाख्त किया। घटना को लेकर परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता हैं कि मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले है। इधर मृतक के छोटे भाई पप्पू कुमार ने बताया कि बबलु तीन भाई में सबसे बड़ा था। उसकी दो शादी हुई थी। पहली पत्नी से एक बच्ची रागनी कुमारी है। पहली पत्नी की मौत सात वर्ष पहले हुई थी। उसके बाद दूसरी शादी रामनगर के कठ सकिरी गांव की प्रिती देवी से वर्ष 2019 में हुई थी। जिनसे दो पुत्र राजकुमार, अर्या कुमार व एक पुत्री रंजू कुमारी है। वह शादी विवाह में लेबर का काम करता था और अन्य दिनों फूस की झोपड़ी बनाने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

Byte ___SP शौर्य सुमन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें