रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के नोक पर एक कार सवाल से 5 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने मधुबनी पुलिस को फिर एक बार चुनौती दिया है। थाना क्षेत्र में बार बार अपराधीक घटना को देखते हुए ये कहना ग़लत नही होगा कि यहां एक तरफ अपराधी मस्त है तो दूसरी तरफ पुलिस सुस्त है। घटना बुधवार दिन के करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के राढ़ गांव की है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जानकी नगर के मोहम्मद अंजार के रूप में हुई है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि उनकी छोटी बहन की शादी 11 जून हो होने वाला है। उसी को लेकर अपनी बड़ी बहन के घर रहिका से पैसा लेकर चार चक्का बोलेनो गाड़ी से एनएच होकर अपने गांव जा रहे है थे। गाड़ी में 3 लोग सवार थे। इसी दौरान जब राढ गांव के चौक से पीछे नहर पुल के पास पहुंचा तो एक अपाची बाइक पर दो हेलमेट लगाए अपराधी पीछे से ओवरटेक करके गाड़ी रोक कर दोनों तरफ से पिस्टल सटा के पहले गाड़ी का चाभी छीन लिया। फिर कार में बैठे सभी लोगों का मोबाइल छीनकर नहर में फेक दिया। उसके बाद पिस्टल के नोक पर 5 लाख रुपए छीनकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार अपराधी के बाइक पर 3 लोग सवार थे। एक घटना स्थल से पीछे ही उतर गया। इधर घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई जिससे मुख्य सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो जाने से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना कलुआही थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के करीब डेढ घंटे लेट से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जबकि 112 पुलिस को भी कॉल किया गया था। लेकिन वो भी समय से नहीं पहुंच पाया। इधर इस घटना से स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। बरहाल जो भी हो लेकिन बीच गांव व बीच सरक पर दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिए जाने से कलुआही पुलिस के विरुद्ध सवाल उठना स्वाभाविक ही है। तो वही कलुआही थाना पुलिस के निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे है। अब देखना होगा कि कब तक पुलिस अपराधियों को पकड़ पाती है या कागजी कार्रवाई तक ही सिमट कर रह जाती है। घटना के बाद खजौली 2 डीएसपी कलुआही थाना पहुंचकर पीड़ित व्यक्ति और उनके साथियों से गहन पूछताछ कर रहे है।




