रिपोर्ट- संतोष तिवारी
बिहार सरकार के नगर विकास व आवास मंत्री जीवेश मिश्रा , बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा,अमर शहीद बैकुंठ स्मृति समारोह समिति के सचिव अरुण कुमार शुक्ला व BJP के दोनोँ जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य व बुद्धिजीवियों ने अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के प्रतिमा को फूलों का माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस समारोह में अमर शहीद बैकुंठ शुक्ला को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
इस समारोह में सभी बुद्धिजीवियों समाजसेवियों ने अपने अपने विचार रखे अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के जीवनी पर, मात्र 27 साल के उम्र में हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था गया के जेल में , अंग्रेजी हुकूमतों ने उन्हें फांसी दे दी , इस अमर शहीद बैकुंठ शुक्ला के कुर्बानी को गुमनामी के अंधेरे में छोड़ दिया गया था इस बात की टीस सभी के दिलो में है जो उन्हें पहचान मिलनी चाहिए थी वह नही दी गयी , इसके लिये बहुत कुछ करने की जरूरत है, गया जेल का नाम इनके नाम पर होना चाहिये जो आज तक नही हुआ, इसकी मांग हमेशा से मुजफ्फरपुर सहित तिरहुत वासियों की रही है.
इस कार्यक्रम के बाद मंत्री जीवेश मिश्रा ने अपने विचार रखे और साथ ही स्मार्ट सिटी को लेकर भी कुछ खास बातें कही.
साथ ही मुजफ्फरपुर में कल देर शाम हुए डबल मर्डर पर भी सवाल किया गया जिसका जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि क्राइम करने वाले कोई भी अपराधी हो उन्हें बक्सा नही जाएगा और सरकार उनको सलाखों के पीछे डालेगी,
बाइट:- जीवेश कुमार मिश्रा नगर विकास व आवास मंत्री बिहार सरकार
बाइट:- केदार प्रसाद गुप्ता पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार
बाइट:- अरुण कुमार शुक्ला सचिव अमर शहीद बैकुंठ स्मृति समारोह समिति




