रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-हीट वेव को लेकर नगर निगम प्रशासन हुआ सजग ,शहर के तीन जगहों पर बनाया गया आश्रय स्थल । आश्रय स्थलों पर बनाई गई स्थायी स्वास्थ शिविर । इन स्थलों और बैठने के लिए कुर्सी दवा और ठंडा पानी की व्यवस्था।
मुंगेर नगर निगम बढ़ते गर्मी को देखते हुए राहगीरों और आम लोगों के लिए भीड़ भाड़ जगहों पर तीन जगहों पर आश्रय स्थल बनाया है इन आश्रय स्थल पर अस्थायी स्वास्थ शिविर लगाया गया है जिसमे जिला स्वास्थ विभाग की और से एक चुर्थवर्गीय कर्मचारी और एक एएनएम की प्रतिनियुक्ति की है। वही आश्रय स्थल बुधवार से शुरू सुचारु रूप से चालु की जायेगी .
नगर आयुक्त कुमार अभिषेक ने बताया हिट वेव को देखते हुए राहगीरों और आम लोगो को परेशानी ना हो इसको भीड़ भाड़ तीन जगहों कौड़ा मैदान, भगत सिंह चौक और एक नंबर ट्रेफिक के पास आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया जिसमे अस्थायी स्वास्थ शिविर रहेगा। शिविर में बैठने के लिए कुर्सी , पंखा ,दवाई ,ओआरएस सहित ठंडा पानी की व्वयस्था की गई। उन्होंने कहा शहर में लगातार गर्मी बढ़ रही है जिसके कारण बजार में आने वाले राहगीरों और आमजनो के लिए फायदा पहुचेगा। उन्होंने आगे बताया की शहर में वातावरण शुष्क रहे इसको लेकर स्प्रिंगल मशीन से तीन समय पानी छिड़काव किया जायेगा जिससे की हवा में नमी बनी रहे। इसके साथ शहर के विभिन्न जगहों में लगे वाटर चिलर मशीन को ठीक करा दिया गया है अब शहरवासियों और आम जनो को ठंडा पानी पिने के लिए मिलेगा इसके साथ मुंगेर कोर्ट और मुंगेर रेलवे स्टेशन में एक एक वाटर चीलर मशीन को लगा दिया गया है।
बाइट कुमार अभिषेक नगर आयुक्त




