सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार!

पटना। रवीन्द्र भवन सभागार में बिहार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री, सुशील कुमार मोदी जी का प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया। सभी अतिथियों ने दिवंगत सुशील कुमार मोदी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल, उपमुख्यमंत्री, विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष, नन्दकिशोर यादव, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, मंगल पाण्डेय, विधान परिषद के सभापति, अवधेश नारायण सिंह, पर्यटन मंत्री, प्रेम कुमार,विधायक, संजीव कुमार चौरसिया पूर्व विधान पार्षद, आजाद गांधी आदि ने स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को बिहार का दिग्गज और लड़ाकू नेता बताया। उन्होंने कहा कि जनसरोकार के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने पद्म भूषण से सम्मानित भी किया गया। दिन रात लोगों के लिए काम करने वाले और मूल्यों पर आधारित काम करने वाले नेता का आज अभाव खटकता है। उनके मृत्यु से बिहार ने एक सच्चा नायक खोया है जिसकी अपूर्णीय क्षति हुई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें