मुंगेर में निर्वाचन पदाधिकारियों के लिए प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर: किला क्षेत्र स्थित प्रेक्षा गृह में प्रमंडल स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षित किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवव्रत मिश्रा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण सत्र में मतदाता सूची से संबंधित कार्य जैसे नए मतदाताओं के नाम जोड़ना, मृत मतदाताओं के नाम हटाना तथा नामों का संशोधन आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रमंडल के सभी छह जिलों के 22 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 154 मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ शामिल हुए।उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ की भूमिका को लोकतंत्र की सफलता का मूल आधार बताया। वहीं, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि, “बूथ स्तरीय पदाधिकारी पर ढाई सौ घरों का भ्रमण कर मतदाता सूची को अद्यतन करने की जिम्मेदारी होती है। यह कोई कठिन कार्य नहीं है। यदि आप चार-पांच दिन मन से काम करें तो अपने क्षेत्र की मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन कर सकते हैं। मृत मतदाताओं के नाम हटाना अत्यंत आवश्यक है।”
कार्यशाला का उद्देश्य आगामी चुनाव में सटीक एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना था, जिससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

बाइट-अवनीश कुमार सिंह जिला अधिकारी मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment