मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने दो शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

देर शाम मुजफ्फरपुर एक बार फिर गोलियों की तड़ तड़ाहत से दहल उठा ! शहर के जिला स्कूल के समीप अज्ञात अपराधियों ने दो व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए बैरिया स्थिति के निजी अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान मालीघाट निवासी जावेद और मुसहरी के राजू शाह के रूप में हुई है।

वहीं अस्पताल में डॉक्टर ने जावेद को मृत घोषित कर दिया और गंभीर स्थिति में घायल राजू का ऑपरेशन किया जा रहा है।

घटना में संबंध में नगर एसडीपीओ सीमा देवी ने बताया की गोलीबारी के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मौके से पुलिस ने 7 खोखा भी बरामद किया है। मृतक जावेद जमीन कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें