जमीन विवाद में हिंसा – भतीजे ने चाचा को मार दी गोली!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संवाददाता :- विकास कुमार

जमीनी विवाद में एक युवक ने अपनी ही चाचा को कमर में मारी गोली। जख्मी महिला सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती। पुलिस जुटी जांच में।

:- सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपनी 80 वर्षीय चाची लाना देवी को गोली मार दी। विवाद जमीन के बंटवारे को लेकर था, जो लंबे समय से चल रहा था। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। लाना देवी को गंभीर हालत में सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लाना देवी और उनके देवर के बेटों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद था। जिसको लेकर आरोपी युवक ने लाना देवी के कमर में गोली मार दी। ग्रामीण इस मामले को लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं और घटना की निंदा कर रहे हैं। तो वही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
सहरसा में जमीनी विवाद के कारण हिंसक घटनाएं आम हो गई हैं। हाल ही में, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी विवाद के कारण मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं।

BYTE :- जख्मी महिला का परिजन प्रीति कुमारी।

Leave a Comment

और पढ़ें