निभाष मोदी

भागलपुर जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के गुजर जाने पर श्रद्धांजलि तथा शोक सभा का आयोजन किया गया बिहार के जाने-माने नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिवंगत सदानंद बाबू एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सदस्य ऑस्कर फर्नांडीस के गुजर जाने पर भागलपुर के कांग्रेस भवन में आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें तमाम कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेताओं को याद किया इस सभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवेश जमाल कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा सारिक खान नवाब जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कार्यकारी अध्यक्ष बिपिन बिहारी यादव महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कोमल सृष्टि कांग्रेस नेता सुनंदा रक्षित, कांग्रेस नेता उषा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।




