धीरज शर्मा के साथ निभाष मोदी

भागलपुर । पिछले दिनों परबत्ति मोहल्ले में महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नही होने पर परबत्ति समाज ने एक जुट होकर प्रतिरोध मार्च निकाला । प्रतिरोध मार्च परबत्ति काली मंदिर से परबत्ति चौक तक निकाली गई ।समाज के लोगो की मांग है आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो । अगर जल्द गिरफ्तार नही किया जाता है तो हमलोग धरना प्रदर्शन करेंगे। बताते चलें कि कुछ दिन पहले कि यह घटना शर्मसार कर देने वाली घटना सब को झकझोर कर रख दिया,
अपराधियों ने गन पॉइंट पर महिला से रेप किया, नग्न हालत में ही उस महिला को छोड़ा , किसी तरह जान बचाकर महिला वहां से भागी थी और बस्ती की एक बूढ़ी महिला ने नाइटी देकर उस महिला की ढकी थी इज्जत!
इस घटना से पूरे समाज में काफी आक्रोश दिख रहा है, समाज के लोग आज धरना प्रदर्शन पर उतारू हो गए हैं, उनका कहना है दुष्कर्मी को सजा मिले, वहीं समाज सेविका रेनू सिंह ने कहा अगर दो दिनों में अपराधी नहीं पकड़ाया तो हम लोगों का प्रदर्शन प्रशासन के खिलाफ और उग्र हो जाएगा ,वहीं पीड़िता के पति का कहना है अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसे फांसी की सजा दी जाए जिससे समाज में ऐसी घटना फिर से ना घटित हो! इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष रोड पर तख्ती लिए, नारेबाजी करते भागलपुर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाते दिखे, उनका कहना है प्रशासन पूर्णरूपेण सोई हुई है ,अभी तक अपराधी को पकड़ा नहीं गया है, इस अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और ऐसी सजा दी जाए कि वह कभी ऐसा करने के लिए सोचे भी नहीं, साथ ही साथ और भी जो गलत निगाह रखने वाले लोग हैं उसे भी सबक मिले!
बताते चलें कि यह घटना कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के पास की एक बहुत बड़ी घटना है, परबत्ती के बदमाश कन्हैया यादव और उसके साथी पर दुष्कर्म का आरोप है !
बताते चलें कि कन्हैया का साथी महिला को झांसा देकर झाड़ी के पास ले गया था, कन्हैया का साथी सावंत महिला को अकेली पाकर उसके घर आया और कहा कि उसके पति को कन्हैया ने एमबीए विभाग के पास झाड़ी में बांधकर रखा है ,सावन झांसा देकर महिला को कन्हैया के पास ले गया जहां उसका पति नहीं था, उसके बाद कन्हैया ने हथियार का भय दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया, महिला ने विरोध किया तो उसके कपड़े को उसने फाड़ दिया! कन्हैया के बाद उसका साथी सावन भी रेप करने की तैयारी में था तभी महिला शोर मचाने लगी और दरिंदों के चंगुल से नग्न हालत में ही भाग निकली, महिला के शोर मचाने से आसपास के लोग जुट गए स्थानीय एक बुजुर्ग औरत ने अपने घर से नाइटी निकाल कर महिला को ढकने के लिए दिया!
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, पुलिस ने कपड़े को अपने कब्जे में कर लिया था और महिला का मेडिकल जांच भी हो चुका है, पुलिस अपराधियों को गिरफ्त में लेने के लिए गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है! अभी तक तो प्रशासन को कुछ भी हाथ नहीं लगा है,अब देखना यह है कि इस महिला को कब तक न्याय मिलता है।




