उप मुख्यमंत्री का सरल स्वभाव बिहार के विकास को चार चांद लगाएगा: डॉक्टर संतोष

SHARE:

अरविंद कुमार

सुप्रसिद्ध मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी से की शिष्टाचार मुलाकात!

चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए कई बार सम्मानित किए जा चुके हैं डॉक्टर संतोष!

मोतिहारी। सुप्रसिद्ध चिकित्सक व मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी से मुलाकात के बाद बताया कि उपमुख्यमंत्री के सरल स्वभाव बिहार के विकास को चार चांद लगाएगा,प्रजातंत्र के असली नायक है उपमुख्यमंत्री रेणु देवी जिन्हें किसी से भी मुलाकात में किसी प्रकार की बाधा पसंद नही है।

मोतीहारी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक ने बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के पटना आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कुछ क्षणों तक मधुमेह रोग से बचने के कई नुस्खों पर चर्चा हुई।

डॉ कुमार बिहार के कई जिलों में अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं और मधुमेह रोगियों के ईलाज में पूरा सराहनीय कार्य कर रहे है।डॉ संतोष के द्वारा अबतक हजारों मधुमेह रोगियों का सफल ईलाज किया जा चुका है। सुप्रसिद्ध मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ ने बताया कि मोतिहारी,मुजफरपुर,अररिया,पटना, उतरप्रदेश के कुशीनगर समेत उत्तराखंड के हरिद्वार में भी वे क्लिनिक खोल मरीजों को बेहतर ईलाज दे रहे है।

बापू की कर्म भूमि मोतीहारी में जन्मभूमि पर हजारो मधुमेह रोगियो को इलाज बेहतर करते हुए राज्य समेत देश के विभिन्न शहरों में मधुमेह रोगियों की इलाज कर बेहतर जिंदगी देने को ठान लिए है।

इन विशेषज्ञ डॉ
को मधुमेह रोगियो के साथ सराहनीय,विश्वसनीय विनम्र सेवाओं, सहयोग एवम उत्कृष्ट योगदान के लिए पहचाने जाते है।
यहाँ बता दे कि डॉ संतोष बिहार के कई जिलों समेत उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं और मधुमेह रोगियों के ईलाज में पूरा सराहनीय कार्य कर रहे है। डॉ संतोष के द्वारा अब तक हजारों मधुमेह रोगियों का सफल ईलाज किया जा चुका है। सुप्रसिद्ध मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष ने बताया कि मोतिहारी और पटना के अलावे उत्तरप्रदेश के कुशीनगर समेत उत्तराखंड के हरिद्वार में भी वे क्लिनिक खोल मरीजों को बेहतर सेवा मरीजो को प्रदान कर रहे है।उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जटिल मधुमेह रोगियों का ईलाज अत्याधुनिक तरीके से किया जाता रहा है, जिसके द्वारा ईलाज के दौरान खान- पान पर भी कोई ज्यादा परहेज करने की जरूरत नही पड़ती है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया है।

डॉ संतोष बापू की कर्म भूमि मोतीहारी में जन्मे सरल स्वभाव के ब्यक्ति है।सेवा मंशा से मोतीहारी, पटना, संकेत उत्तराखण्ड में क्लिनिक खोल लोगो की सेवा में जुटे है।

Join us on:

Leave a Comment