प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के उपलक्ष पर श्री गौशाला में होगा भव्य कार्यक्रम!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपूर दिनांक 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वा जन्म दिवस है जिसको लेकर भागलपुर में भाजपा के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है भागलपुर श्री गौशाला स्थित आज भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने प्रेस वार्ता कर होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया. इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री गौशाला प्रांगण में प्रधानमंत्री मोदी के 71वा जन्म दिवस होने के कारण 71 कुंडीय हवन होगा जिसमें समाज के सभी जातियों के लोग, दिव्यांग बंधु, किन्नर समाज के लोग भी हवन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, साथ ही उस दिन गौशाला प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर टीकाकरण शिविर भी लगाया जाएगा इसके साथ अन वितरण वस्त्र वितरण, सरकारी अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण तथा 71 अनुमंडल में 71 पौधारोपण और विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष पर पूजा पंडाल में जाकर पंडाल समितियों का भी सम्मान किया जाएगा. यह कार्यक्रम काफी भव्य होगा और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूमि एवं राजस्व सुधार मंत्री रामसूरत राय और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नात उपस्थित रहेंगे।

Join us on:

Leave a Comment