शस्त्र सत्यापन नहीं कराने वालों की होगी अनुज्ञप्ति रद्द: डीएम

SHARE:

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

सीतामढ़ी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) सह जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियो को लेकर सभी बीडीओ,सीओ, एसडीओ एवम जिलास्तर के अधिकारियों के साथ बैठक किया।उन्होंने आदर्श आचार संहिता के उलंघन के मामलों पर पूरी सख्ती के साथ त्वरित करवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पूरे जिले में सघन वाहन जाँच करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा सभी बीडीओ अपने सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे संबधित सभी आवश्यक कार्यो को अंतिम रूप दे। उन्होंने निर्वाचन सबंधी रिपोर्ट को हर हाल में ससमय भेजने का दिया निर्देश। सेंसेटिव एवम वरनेबल मतदान केंद्रों की ही अविलम्ब रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने प्रखंड एवम अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष सह हेल्प लाइन को पूरी सक्रियता के साथ कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। —- जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिन्होंने अभी तक अपने लाइसेंस का भौतिक सत्यापन नही करवाया है उनके लिए 17 सितम्बर को अंतिम मौका है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव 2021 को लेकर सीतामढ़ी जिला के शस्त्र लाइसेंस धारियों को शस्त्र लाइसेंस की जांच तथा लाइसेंस पर अधारित शस्त्रो के भौतिक सत्यापन हेतु जिले के डुमरा, सीतामढ़ी, बथनाहा, सहियारा, रीगा, मेजरगंज, सोनबरसा, कन्हौली, परिहार, बेला, बैरगनिया, रुनीसैदपुर, पुपरी, बाजपट्टी, नानपुर, सुरसंड, बेलसंड, परसौनी, चोरौत, सुप्पी पुनौरा, महिन्दवारा थाना मुख्यालय में शिविर का आयोजन दिनांक 17 सितंबर को पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। सभी लाइसेंस धारियों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर प्राधिकृत अधिकारी से अपनी लाइसेंस एवं उस पर आधारित शस्त्रों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे ।वैसे लाइसेंस धारी जो अपने शस्त्रों का निर्धारित तिथि एवं समय पर भौतिक सत्यापन नहीं कराते हैं तो इसे आयुध नियमावली का उल्लंघन समझा जाएगा तथा उनकी शस्त्र लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। 22 तेज-तर्रार पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति किया गया है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथि एवम समय पर अपने संबधित थानों में उपस्थित होकर शतप्रतिशत शास्त्रों का सत्यापन करवाना सुनिश्चित करेंगे,साथ ही संबधित थानाध्यक्ष भी अपने संबधित क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करवाना सुनिश्चित करेंगे। उक्त बैठक में डीडीसी तरनजोत सिंह, पीजीआरओ महेश कुमार दास, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी एसडीओ,बीडीओ,सीओ एवम सभी कोषांगों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment