वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शहर की सफाई कराने के दौरान हड़ताली कर्मियों की पुलिस के साथ हाथापाई!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा। हड़ताल के दौरान नगर आयुक्त द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर बिहार शरीफ के अस्पताल चौक पर पड़े गंदगी की जेसीबी मशीन से सफाई कराई जा रही थी | उसी दौरान हड़ताल पर डटे सफाई कर्मी वहां पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे | सफाई कर्मियों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए | पुलिस के पहुँचने पर सफाई कर्मी और आक्रोशित हो गए और पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी | मौके पर मौजूद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने सफाई कर्मियों को शांत करवाने की कोशिश की मगर वे लोग नहीं माने | हंगामे के कारण अस्पताल चौक की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई गयी | सफाई कर्मियों का कहना है कि हम लोगों का वेतनमान समेत अन्य मुद्दे को लेकर पिछले 8 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा है और हम लोग भुखमरी के कगार पर आ गए हैं वहीं दूसरी तरफ नगर निगम द्वारा बाहर से सफाई कर्मी बुलाकर सफाई का काम किया जा रहा है जिसे हम लोग नहीं होने देंगे | मौके की नजाकत को देखते हुए नगर आयुक्त द्वारा सफाई कार्य को रोक दिया गया तब जाकर सफाई कर्मी शांत हुए | नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल का कहना है की सफाई के लिए हमारा वैकल्पिक व्यवस्था जारी रहेगा | साथ ही उन्होंने कहा की इन लोगो के विरुध्द विधि सम्वत कार्रवाई की जाएगी |

Join us on:

Leave a Comment