23 वीं राज्य स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में किलकारी के बच्चों ने लहराया परचम!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

23 वीं राज्य स्तरीय फ्रीस्टाइल कुश्ती महिला चैंपियनशिप में किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक अपने नाम किए। अंडर– 23 महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन ग्रैंड बैंक्विट हॉल दानापुर में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय मंत्री आलोक कुमार झा कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार ने किया। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक अभिलाषा कुमारी ने बताया कि किलकारी भागलपुर के बच्चों ने वहां काफी बेहतर प्रदर्शन किया और 3 पदक अपने जिले के नाम किए। कोमल कुमारी ने 72 किलो वेट केटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। 57 किलो वेटकेटेगरी लता कुमारी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया और श्वेता कुमारी ने 53 किलो वेट केटेगरी में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कोच कुंदन कुमार ने बताया भागलपुर जिले को कुल 6 पदक मिले हैं। जिनमें से तीन पदक अकेले किलकारी के बच्चों ने हासिल किया है। बच्चों की उपलब्धि हमारे पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। अगर संसाधनों को और दुरुस्त किया जाए तो हम कुश्ती में ओलंपिक तक अपना दावा दर्ज कर सकते हैं। मौके पर बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, महासचिव विनय कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारीगण, प्रशिक्षकगण और तीस जिलों के साढ़े चार सौ से भी ज्यादा खिलाड़ी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment