निभाष मोदी,भागलपुर

भागलपुर नगर निगम वार्ड नंo-15, तातारपुर चौक, पम्प गृह के निकट समाजसेवी अकबर टाईगर खान की अध्यक्षता में सहारा मंच फॉउंडेशन का उदघाटन समाज की विकलांग महिला सुनीता कुमारी व विकलांग पुरुष शाहिद, विक्रम कुमार(पीडब्ल्यूडी आइकॉन), बजरंगी, शहबाज़ द्वारा मुख्य अतिथि के रूप किया गया। मौके पर फाउंडेशन के प्रेसिडेंट अकबर टाईगर खान के साथ साथ फाउंडेशन टीम मेंबर्स तौकीर अहमद, तौसीफ, अज़हर, मोंटी, सरवर, मलिक, आफताब, सम्मी, बिट्टू, छोटू, हाफिज शादाब एवं अन्य लोग उपस्थित रहें। सहारा मंच फाउंडेशन का लक्ष्य एवं उद्देश्य विकलांग व गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम करना तथा उन्हें हर सहायता पहुंचाना। महिलाओं, बुजुर्गों, गरीब व असहाय लोगों को बिना किसी जाति, धर्म भेदभाव के आर्थिक सहायता प्रदान करना व करवाना। बच्चों को शिक्षा की ओर ले जाना, समाज के सभी वर्गों में आपसी एकता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा आपसी भाईचारे के वातावरण को पैदा करने का प्रयास करना। सभी धर्मों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द, शांति एवं एकता कायम रखना, स्वच्छता एवं हरियाली का विस्तार करना। समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन व इसके लिए लोगों को प्रेरित करना। बाढ़, अकाल, महामारी, भूकंप, आकस्मिक आपदाओं आदि से प्रभावित लोगों की सेवा के लिए आगे आना, उनके लिए शिविर लगाकर राहत कार्य चलाना एवं सेवाभाव से सेवा करना एवं सहायता पहुंचाना। यह फाऊंडेशन समाज में लोगों को अपने आस पास को साफ़ सुथरा रखने और अपने व अपने परिवार को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए जागरूक करेगी।




