मधुबनी- भूमि विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, पथराव, कई जख़्मी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के परसाही गांव में एकही समुदाय के दो पक्षों के बिच चले आ रहे जमीन संबंधी विवाद हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि मामला पिछले दो तीन महीनों से चल आ रहा है। वही बताया जा रहा है कि शनिवार की अहले सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते गांव रणभूमि में तब्दील हो गया।
सूचना मिलते ही खुटौना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया जाने लगा। लेकिन स्थिति नियंत्रण ना होकर बेकाबू हो गई। एक पक्ष ने पुलिस टीम पर ही लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस किसी तरह जान बचाकर मौके से भागी। बताया जा रहा है कि हमले में कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि कोई पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल या हताहत नहीं हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खुटौना थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अनुमंडल के सभी थानों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद लौकहा थाना , ललमनियां , फुलपरास ,लौकही थाना से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, खुटौना पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
इधर पुलिस शरारती तत्वों और पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों की पहचान में जुटी हुई हैं।
पुलिस स्थानीय स्रोतों से भी जानकारी इकट्ठा कर उपद्रवियों की पहचान में जुटी है।
घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रणनीति बना रही हैं ,खुटौना थाना परिसर पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें