जमीन विवाद में महिला की ईंट पत्थर से पीटकर निर्मम हत्या!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

खजौली थाना क्षेत्र के दतूआर गांव में जमीनी विवाद में महिला की कर दी गई हत्या

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दतूआर गांव मे पुर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में एक महिला के साथ मारपीट की घटना में महिला के सर पर गंभीर रूप से चोट आने से महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान रेखा रानी, 45 वर्ष, गांव दतूआर, थाना खजौली के रूप में हुई है। पूर्व से दो पक्षों के बिच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, आज जब मृतक महिला चापाकल पर पानी भर रही थी उसी समय कुछ लोग महिला के साथ गाली गलौज करने लगा। वही इस दौरान मृतक महिला के सिर के ऊपर ईंट से हमला कर दिया। इंट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना खजौली थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही खजौली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है इस घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। महिला के मृत्यु के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

बाइट– मनोज राम डीएसपी

बाइट– मृतक महिला के पुत्र

Leave a Comment

और पढ़ें