दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक  युवक की मौत तीन की हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के पुरवारी टोला में एन एच 27 पर उस वक्त चीख पुकार मच गई जब दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई।
दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। जो चारों लोग हादसे के शिकार हुए हैं। वही दुर्घटना के शिकार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए नजदीक के फुलपरस्त रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी धायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है। लोगों ने सरक हादसे की जानकारी फुलपरास थाना पुलिस को दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के फुलपरास बाजार का रहने वाला स्वर्गीय सुख साफी के 32 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव साफी के रूप में की गई।
वहीं एक घायल फुलपरास बाजार का ओम प्रकाश के रूप में की गई है। वही दूसरे बाइक सवार दोनो युवक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों घायल युवक का पहचान करने को लेकर प्रयास कर रही है।

बाइट– मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें