मुंगेर- विवाद सुलझाने गये ASI पर हमला कर धारदार हथियार से की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-दो पक्षों के विवाद को सुलझाने के लिए गए एएसआई पर एक पक्ष द्वारा किया हमला। सर पर तेजधार हथियार से किया हमला घायल अवस्था में पुलिस ने निजी नर्सिंग अस्तपताल में कराया भरती बेहतर इलाज के लिए भेजा गया हायर सेंटर पटना । पटना में जहां सुबह में इलाज के दौरान ए एसआई की मौत हो गई है ।

दरअसल मामला है की मुफसिल थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई संतोष कुमार एक पक्ष के ग्रामीणों द्वारा उनपर हमला कर दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकरी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गंभीर अवस्था में सदर अस्तपताल में भरती कराया जंहा सदर अस्तपताल के चिकित्सक डॉक्टर आशीष कुमार ने उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया। वही गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्तपताल के चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के पटना रेफर कर दिया।

घटना की जानकरी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद सहित कई थाना की पुलिस निजी नर्सिंग अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार घायल एएसआई संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले है और एक साल से मुफसिल थाना में पदस्थापित थे। बताया जाता की घायल एएसआई डॉयल 112 पर डियूटी करते थे। शुक्रवार की देर सन्ध्या पर सूचना मिली की आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे इसी सूचना पर एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ मोके वारदात पर पहुंचे जंहा लड़ाई कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान एक पक्ष द्वारा तेज धार हथियार से उनके सर कई बार हमले कर दिए जिसके कारण वे बुरी तरह जख्मी हो गए। वही साथ में गई पुलिस ने किसी तरह उन्हें सदर अस्तपताल में भरती कराया।

वही सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया की मुफस्सिल थाना की डायल 112 पर सूचना आई की नंदलालपुरा गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट हो रही है इसी मामले को सुलझाने के लिए एसआई संतोष कुमार पुलिस के साथ गए थे। विवाद को सुलझाने के दौरान एक पक्ष द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेज धार हथियार से उनके सर हमला किया गया गया जिसके कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा एएसआई को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है उन्होंने कहा जो लोग इस तरह एएसआई के साथ किये उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

बाइट अभिषेक आनंद सदर एसडीपीओ

वही निजी अस्तपताल के चिकित्स्क अयूब आलम ने कहा की सर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया जिसके कारण सर पर कई जगह गहराई से कटे का निशान है उन्होंने कहा एएसआई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद घटना की कुछ खुद निगरानी कर रहे हैं सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं

बाइट डॉक्टर आयूब आलम चिकित्सक प्राइवेट निजी अस्तपताल

Join us on:

Leave a Comment