रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के कलुआही चौक पर एक बाइक सवार होली के हुड़दंग का खुद शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेर से जा टकराई जिस पर सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उठा कर कलुआही पीएससी लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक का चिकित्सा किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कलुआही थाना क्षेत्र के हरपुर माल टोल का सोनू कुमार बाइक पर सवार होकर सुमन कुमार के साथ रहिका थाना क्षेत्र के मारर गांव स्थित अपनी बहन के ससुराल आया हुआ था। जो आज सुबह तकरीबन 10:00 बजे के आसपास बहन के ससुराल से घर के लिए निकला इसी दौरान कलुआही पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकड़ाई।
टक्कर इतना जबर्दस्त था कि बाइक पर सवार सोनू और सुमन गंभीर रूप से घायल हो कर बेसुध्द हो जमीन पर जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उठा कर इलाज के लिए कलुआही पीएससी ले गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घायल को मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुमन कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं सोनू कुमार का चिकित्सा जारी है। मृतक का पहचान सुमन कुमार, पिता रामनिवास, गांव हरपुर मिलटोल, थाना कलुआही के रूप में की गई है। वहीं घायल सोनू कुमार , पिता रामदेव चौधरी, गांव हरिपुर मालटोल, थाना कलुआही के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक सुमन कुमार का शव परिजन सदर अस्पताल से लेकर बिना पोस्टमार्टम कराए चलते बने है।
सरक हादसे को लेकर कलुआही थाना पुलिस ने बताया है कि मामले की छानबीन की जा रही है। वही परिजनों से संपर्क कर शव को कब्जे में लिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।




