रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत परजुआर पंचायत के दहिला गांव में देखते ही देखते होली का खुशी गमों में बदल गया। लोगों के रोने धोने से सम्पूर्ण गांव का माहौल गमगीन हो गया है। बताया जा रहा है की होली के मस्ती मे गांव के सभी लोगों डूबे हुए थे। सभी रंगोत्सव का रंग खेलने में मस्त थें। इसी बिच गांव की चार युवतियों ने रंग खेलने के बाद रंग धोने के लिए गांव स्थित कोनहा तालाब में गई थी। जहां रंग धोने के दौरान एक साथ चारो युवती तालाब में पांव फिसला जाने से गहरे पानी में चली गई और डूब गई। इस बात को लेकर जब लोगों को जानकारी हुई तो कोनहा तलाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तलाब के पानी में तलाश कर चारों युवती के शव को पानी से बाहर निकाला। लेकिन जब तक चारों युवती को पानी से बाहर निकाला गया देर हो चुका था। पानी के अंदर दम घुटने से चारों युवती की मौत हो चुकी थी। मृत्यु चारों युवती की पहचान चंदा देवी, 22 वर्ष, काजल कुमारी, 20 वर्ष दोनों पिता श्री कांत राय, अनु कुमारी, 20 वर्ष, सिया शरण राय, लाखन कुमारी, 20 वर्ष , पिता कामफू राय के रूप में किया गया है। घटना स्थल पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अरेर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अरेर थाना अध्यक्ष नेहा निधि ने पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना को लेकर छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी मेज दी है। वही पीड़ित परिजनो का रो रो कर बूरा हाल है।




