कहीं शुक्रवार तो कहीं शनिवार क़ो परंपरा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है होली!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

सम्पूर्ण मधुबनी जिले में सहर से लेकर गांव की गलियों तक होली उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। जिले के सभी 21 प्रखंड क्षेत्रो में पुलिस प्रशासन के चाक चौबंद व्यवस्था के बिच रंगोत्सव का पर्व होली पुरे शांति के साथ मनाया जा रहा है। इसी बिच बेनीपट्टी क्षेत्र में एक कार गढ़े में पलट जाने से एक युवक की मौत एवं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो जाने के साथ ही कलुआही में बाइक दुर्घटना के शिकार एक युवक की मौत के साथ ही एक युवक गंभीर रूप से धायल सहित अरेर थाना क्षेत्र के दहीला गांव में होली का रंग धोने के लिए तालाब पर गए दो सगी बहनों के साथ ही चार युवतियों की मौत से होली का रंग फिंका पर गया। लेकिन होली को लेकर जहां लोगों में उत्साह दिखाई दिया वहीं होली का पर्व भी जहां अपने परम्परा को छोड़ आधुनिक होता दिखाई दे रहा है। तो वही आज भी अपने परंपरा को जिवंत रखते हुए जिले के कय गांव देहातों के साथ ही जयनगर बस्ती। पंचायत अन्तर्गत राजपूताना टोले के लोग जहां फागुन के महीना आते ही रोज रात के समय डंफा और झालर लेकर बस्ती के सभी दरवाजों पर पहुंच कर होली गीत गाते हैं। वही होली के दिन पुरे प्यार एवं भाईचारे के साथ डंफा और झालर लेकर दिन भर अपने मुहल्ले में घुम घुम कर जहां होली गाते हैं। इस के साथ ही बरे उत्साह व प्यार के सात रंग अबिर खेल कर एक दूसरे के बिच प्यार और भाईचारे का परिचय देते हैं। ये परम्परा पुर्वजों के द्वारा स्थापित किया गया है। जिसे आज तक बखूबी यहां के लोग निर्वाह करते आ रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment