रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
– मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी कार दुर्घटना मे एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन अन्य कार सवार युवक गंभीर रूप से धायल हो गया है। जिसके कारण थाना क्षेत्र में होली की खुशियां मातम में बदल गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मलहामोर उच्चैठ के बीच स्थित सरक पर लचका पुल के नजदीक की है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ़े में जा पलटी। घटना में कार में सवार धनौजा गांव के स्वर्गीय पप्पू झा के 30 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई। वहीं कार में सवार मनपौर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य व गम्हरिया गांव के पारस नाथ झा के 30 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार झा, गम्हरिया गांव के ही रामनाथ पासवान के 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार तथा धनौजा गांव के स्वर्गीय बच्चे जी मिश्र के 32 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया हैं। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आनन-फानन में कार के अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकल कर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बेनीपट्टी पहूंचाया जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने घायलों का गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डी एम सी एच दरभंगा के लिए रेफर कर दिया गया है। वही लोगों ने दुर्घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए दुर्घटना स्थल से कार को कब्जे में ले लिया है। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया किया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक युवक के साथ ही घायलों के परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है।




