बक्सर पत्रकार संघ की ओर से होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट


पत्रकार भूषण सम्मान से नवाजे गए पत्रकार, पत्रकार संघ ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
बक्सर पत्रकार संघ की ओर से होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन शहर के एनएच-922 स्थित चाहत होटल में किया गया। इस मौके पर जिले के चार वरिष्ठ पत्रकारों को “पत्रकार भूषण सम्मान 2025” से नवाजा गया। कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ रंगों और सम्मान का अनोखा संगम देखने को मिला।
संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में डुमरांव के वरिष्ठ पत्रकार कमलेश कुमार सिंह, इटाढ़ी के प्रेमनाथ दुबे, धर्मेंद्र पाठक और जिले की इकलौती महिला पत्रकार प्रतिमा भारद्वाज को इस वर्ष का पत्रकार भूषण सम्मान प्रदान किया गया।सम्मान समारोह में संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, संरक्षक रामएकबाल ठाकुर एवं सचिव रवि मिश्रा ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट किए।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने बताया कि यह सम्मान समारोह वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है। चयन प्रक्रिया में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के पत्रकारों को शामिल किया जाता है,
बाईट- रवि मिश्रा,पत्रकार

Join us on:

Leave a Comment