रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय
भोजपुर जिले में एक तरफ जहां अपराधियों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा था ,वहीं दूसरी तरफ अब पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है ।इसी कड़ी में आज भोजपुर जिले में दो हिस्ट्री सीटर को एनकाउंटर में घायल कर दिया है।। भोजपुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक प्रॉपर्टी डीलर पप्पू सिंह को गोली मारकर भाग रहे जिले के कुख्यात दो अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारी है।घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरीगाव के समीप की बताई जा रही ह.भोजपुर एस पी मिस्टर राज ने बताया की रोडरेज के विवाद में फोरविलर और मोटरसाइकिल सवार के बीच विवाद हुआ। जिसमें गोलीबारी हुई है।पुलिस के जवाबी कार्यवाई में कुख्यात छोटू मिश्रा और विपुल नाम के बदमाश को गोली मारी है।भोजपुर एसपी मिस्टर राज सदर अस्पताल पहुंच हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ में जुटे हुए हैं। भोजपुर एस पी मिस्टर राज ने कहा कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव के पास गाड़ी लगाने के विवाद में दो कुख्यात अपराधियों ने पप्पू सिंह नामक एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी और उसके बाद भागने लगे। जबकि मौके से कुछ दूर पर गश्ती कर रहे जगदीशपुर थाना प्रभारी और उनके पुलिस बल ने पीछा कर पकड़ने की कोशिश की तो उन लोगों ने पुलिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाते हुए दोनों को कुख्यात अपराधियों को गोली मारी है जिनको पर में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों अपराधियों को हिरासत में ले लिया है और उनका इलाज आरा के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है ।जबकि प्रॉपर्टी डीलर को भी पैर में गोली लगी है और वह आरा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराए गए हैं ।जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है। पुलिस की कार्यवाही के बाद अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से दो पिस्तौल दो मैगजीन और जिंदा गोली भी बरामद किया है।
बाइट/-मिस्टर राज(एस पी भोजपुर)




