रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने से पूर्व एक अपराधी गिरफ्तार दो फरार
मधुबनी जिले के पंडौल थाना पुलिस द्वारा विशेष संध्या गस्ती के क्रम मे गुप्त सूचना मिली कि तीन हथियार बंद अपराधी एक बाइक पर सवार होकर पंडौल थाना अंतर्गत भोकर चौक से नवहथ जाने वाली सड़क पर सीताबांध नहर पुलिया के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इकट्ठा हुआ है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच तो पुलिस वाहन को देखते ही तीनों अपराधी भागने लगा। जिस में से एक व्यक्ति को एक देशी कट्टा, एक जींद कारतूस एवं एवं मोबाईल के साथ पुलिस ने पकड़ा लिया। वही दो अपराधकर्मी मौके का आ लाभ उठा कर भागने में सफल रहा। जिनके नाम-पता का सत्यापन किया जा चुका है। जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी कि जा रही है। वही पकड़े गए अपराधी का पहचान हर्षवर्धन, 19 वर्ष, पिता हुकूमदेव यादव, गांव मोहनपुर, थाना पंडौल, जिला मधुबनी के रूप में किया गया है। गिरफ्तार अपराधि के तलाशी लेने पर उस के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी एवं फरार अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत मे भेजने की तैयारी की जा रही है।




