रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही जम्मू-कश्मीर और इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवालों पर भी उन्होंने जवाब दिया और अंत में छठ की शुभकामनाएं दीं।
एयरपोर्ट पर घिरे जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार भागने वाले आदमी नहीं हैं। उन्होंने कहा – “ये उनकी बात है, हम लोग क्या जानते हैं उनके अंदरूनी मामला है, लेकिन नीतीश कुमार भागने वाले आदमी नहीं हैं, डट के रहने वाले हैं। इतने बड़े लंबे जीवन में 20 साल राजनीति की, शासन किया, वो भागने वालों में से नहीं हैं। अगर वो बोलते हैं तो उनकी बात होगी।”
इस दौरान पत्रकारों ने उनसे जम्मू-कश्मीर में जमीन कब्जे के आरोप को लेकर सवाल किया, तो मांझी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
“बात बोलोगे तो बात कुछ करेंगे नहीं तो फिर सलाम बंद किए गए लोग… ये उनकी बात है हम लोग क्या जानते हैं उन लोग के अंदरूनी मामला है लेकिन Nitish Kumar भागने वाले आदमी से नहीं है डट के रहने वाले हैं और आज देखा कि इतने बड़े लंबा जीवन में बीस साल राजनीत किया शासन किया वो भागने वाले में से नहीं है अगर वो बोलते हैं तो उनकी बात होगी। अब इसकी जानकारी हमको नहीं है… हमको इसकी जानकारी नहीं है। चलिए छठ की शुभकामनाएँ आप लोगों को दे रहे हैं बहुत बहुत शुभकामनाएँ। कोई-कोई फुट इंडिया में नहीं है, इंडिया चट्टान की तरह से इम्पैक्ट है।”
बयान के अंत में मांझी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कोई फूट नहीं है और इंडिया चट्टान की तरह मजबूत है, साथ ही सभी बिहारवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
बाइट – जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री



