रिपोर्ट – रविशंकर कुमार!
शेखपुरा :- अग्निशमन विभाग के वाहन के बेकाबु रफ्तार ने एक परिवार के छठ पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया हैं। शहर के मुख्य सड़क पर अपने चार बच्चों के साथ जा रही महिला को बेकाबु वाहन ने बच्चों सहित कुचल डाला है। इस हादसे में महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तो सभी चार बच्चें घायल हो गये हैं। यह हादसा स्टेशन रोड में ठीक सदर प्रखंड के सामने मुख्य सड़क पर हुआ है और यही पर दमकल विभाग का कार्यालय है। मृत महिला सदर थाना के बाजिदपुर गांव के रंजु मांझी की की 32 साल की पत्नी सजनी देवी है। जबकि इसके चार बच्चें बंटी कुमार, लवली कुमारी, स्वीटी कुमारी और अंकुश कुमार घायल है। घायल बच्चों में एक का सिर फट गया है तो एक बच्चें का दांत टूट गया है। घायल बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत पर नाराज स्थानीय लोगों ने जब वाहन को पकड़ने का प्रयास किया तो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला और दमकल कार्यालय के पदाधिकारी से लेकर सभी कर्मी कार्यालय में ताला जड़कर भाग निकले। घटना की सूचना पाकर सदर थाना और यातायात थाना ने वाहन को जब्त कर लिया हैं। घटना की पुष्टि करते हुए ASP डॉ राकेश कुमार ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है और लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। बताया जाता है कि महिला अपने चार बच्चों के साथ लखीसराय छठ पर्व मनाने जा रही थी।



