एस एस बी ने अलग-अलग जगहों से नेपाल निर्मित शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली भारत नेपाल सीमा सुरक्षा मे मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सीमा पार से किए जा रहे अवैध नेपाल निर्मित शराब की तस्करी के विरुद्ध दो अलग- अलग कार्रवाई मे शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। आसूचना के आधार पर की गई इन कार्रवाइयों में कुल 101.7 लीटर नेपाल निर्मित सोंफी शराब जब्त की गई। जब्त शराब एवं गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद संबंधित थानों को सुपुर्द किया गया है।
पहली कार्रवाई ‘ई’ समवाय मुख्यालय गंगौर के जवानों के द्वारा की गई। प्राप्त सूचना मे बता गया की एक व्यक्ति नेपाल से सिर पर बोरी लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है, इसके बाद समवाय प्रभारी के निर्देश पर गश्ती दल द्वारा सतर्कता बढा दी गई। उसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 291/16 के समीप गांव केरवा (मुसहरी टोला) में निगरानी एवं गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को नेपाल से भारतीय क्षेत्र मे प्रवेश करते हुए देखा गया। गश्ती दल ने उसे रोककर तलाशी ली तो बोरी से 300 बोतल दिलवाले सोफी नेपाल निर्मित शराब, प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर, कुल मात्रा 90 लीटर पाई गई। जिसे जब्त कर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मोहम्मद इसराफुल, उम्र 22 , गांव गंगौर, जिला मधुबनी के रूप मे किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि शराब नेपाल के मुखियापट्टी निवासी रामचंद्र यादव से खरीदकर भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने के लिए लाया जा रहा था। जब्त शराब एवं गिरफ्तार अभियुक्त को सहारघाट थाना को सुपुर्द कर दिया गया। तो दूसरी कार्रवाई सीमा चौकी बिहारी की “बी” कंपनी मधवापुर के जवानों द्वारा आसूचना के आधार पर गठित विशेष गश्ती दल ने दोपहर के लगभग 11:18 बजे सीमा स्तंभ संख्या 293/1 से लगभग दो सौ मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों को सिर पर सामान लेकर नेपाल से भारत मे आते देखा गया। जवानों को देखकर उनमें से कुछ सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य फरार होन मे सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान प्रेम कुमार, लगभग 19 वर्ष, पिता रामबाबू महतो, गांव बिहारी, पोस्ट गढ़ी, थाना मधवापुर, जिला मधुबनी के रूप में किया गया है। मौके से 39 बोतल नेपाल निर्मित सोफी शराब, प्रत्येक 300 मिलीलीटर, कुल 11.7 लीटर बरामद हुई। जब्त शराब एवं गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु मधवापुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसबी ने कहा कि सीमा पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए निगरानी, गश्त एवं आसूचना पर आधारित कार्रवाई जारी आगे भी रहेगी।

Join us on: