फतुहा पुलिस ने कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार!

SHARE:

:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(फतुहा): फतुहा से जुड़ी इस वक्त की एक खबर निकलकर सामने आ रही है जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक देसी कट्टे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही साथ उसके पास से 11 जिंदा कारतूस को भी बरामद किया गया है। सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फतुहा डीएसपी-1 निखिल कुमार ने बताया कि ग्राम बुद्धचक में सूचना मिली थी कि एक युवक अपने घर में अवैध हथियार को छिपाकर रखे हुए हैं। त्वरित कार्रवाई करते डीएसपी ने थानाध्यक्ष को उक्त शिकायत के सत्यापन के लिए छापेमारी का निर्देश दिया और छापेमारी के दौरान देशी कट्टा और कारतूस को बरामद किया गया तथा दोषी कृष्णकांत कुमार उर्फ छोटू उर्फ पनसौवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसआई सौरव कुमार, एसआई सुबोध कुमार तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बाइट: डीएसपी-1 निखिल कुमार

Join us on:

Leave a Comment