रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में न्यायालय संबंधी लंबित वादों की समीक्षा, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, CPGRAM, जिला जनता दरबार एवं अन्य विभागीय कार्यों से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गयी। उक्त बैठक में राशिद कलीम अंसारी, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, विनय कुमार साह, बन्दोवस्त पदाधिकारी, सुपौल, निशांत, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, सुपौल, जिला कृषि पदाधिकारी, सुपौल, विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुपौल, श्रीति कुमारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल, संदीप कुमार जिला योजना पदाधिकारी, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग (BSWAN) के माध्यम से उपस्थित थे।




