कार्यपालक पदाधिकारी ने टिकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा

आज दिनांक 06.09.2021 को मुकेश कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष रूप से माड़वारी हाई स्कूल के अलावा बड़ी दूर्गा स्थान, वार्ड 16, सामुदायिक भवन वार्ड 25 एवं ट्रेंनिंग स्कूल, सिसौनी में कोरोना वेक्सीन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमे कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा उक्त कैम्प का निरीक्षण किया गया, कार्यपालक पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में वहां उपस्थित सभी लोगो से अपील किया की सभी लोग इस महाअभियान में भाग ले और अपने परिवार के साथ साथ अपने आस पड़ोस के लोगो को भी टीका लेने हेतु केंद्र पर भेजना सुनिश्चित करें।कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आज विशेष रूप से दूसरा डोज के लिए कैम्प लगाया गया है।उन्होंने कैम्प में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया । कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान में वार्ड पार्षद गण का भी अच्छा योगदान रहा।

Join us on:

Leave a Comment