निर्वाचन:2021 के सुचारू संचालन हेतु की गई तैयारियों की,कि गई समीक्षा!

SHARE:

धीरज शर्मा भागलपुर

सोमवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत निर्वाचन के सुचारू क्रियान्वयन हेतु विभिन्न कोषांगों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निदेश दिए गए।प्रशिक्षण कोषांग द्वारा पंचायत निर्वाचन कार्य मे संलग्न होने वाले मतदान कर्मियों एवं मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु की गई तैयारियों समीक्षा क्रम में यह जानकारी दी गई की मतदान कार्य के लिए प्रतिनियुक्त मतदान पदाधिकारी यथा:PCCP,माइक्रो प्रेक्षक,पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मियों हेतु प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक:08/09/2021 से 11/09/2021 तक द्वितीय प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक:12/09/2021 से 15/09/2021 तक जिलांतर्गत कुल सात स्थलों यथा:CMS उच्च विद्यालय,मुस्लिम माइनॉरिटी उच्च विद्यालय,मुस्लिम इंटर कॉलेज,TNB लॉ कॉलेज,SM कॉलेज,नवस्थापित ज़िला स्कूल,RHMT उच्च विद्यालय पर किया जायेगा।जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षण स्थलों पर मूलभूत सुविधाओ की उपलब्धता सुनिश्चित करने,प्रशिक्षण आयोजन क्रम में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित प्रोटोकाल का ध्यान रखने एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारु संचालन हेतु अन्य आवश्यक संसाधनों की ससमय उपलब्धता हेतु आवश्यक कारवाई का निदेश दिया है।पंचायत निर्वाचन के सुचारू संचालन के निमित्त गठित विभिन्न कोषांगों यथा:evm/मतपेटिका कोषांग,विधि व्यवस्था कोषांगों,सामग्री कोषांग सहित अन्य कोषांगों को राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निदेशों के अनुरूप दायित्वो के सम्यक निर्वहन का निदेश दिया गया है।बैठक में अपर समाहर्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment