निभाष मोदी ,भागलपुर

भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल के द्वारा तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अर्धनग्न घूमने को लेकर दिल्ली के बुराड़ी से आप पार्टी के विधायक संजीव झा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जदयू पार्टी के नेता और आलाकमान से मोडालिटी के आधार पर ऐसे विधायक को तुरंत पार्टी से पदच्युत किए जाने की मांग की है, आप पार्टी विधायक ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि के कार्यों का समाज अनुसरण करता है और जनप्रतिनिधि लोगों के आदर्श कहलाते हैं, और जनप्रतिनिधि कैसा व्यवहार करते हैं वह समाज में परिलक्षित होता है, और जदयू विधायक के इस कृत्य को निहायत निंदनीय व्यवहार करार दिया|




