ऋषिकेश नालंदा से

पंचायत चुनाव से पूर्व देशी और विदेशी शराब का बरामद होना उत्पाद विभाग और नालंदा पुलिस के लिए राहत की बात है गौरतलब है कि पंचायत चुनाव को लेकर अभी से ही शराब का जखीरा शराब माफियाओं के द्वारा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग इंस्पेक्टर विजय कुमार को यह गुप्त सूचना मिली की शहरी क्षेत्र इलाके में बिहार थाना क्षेत्र इलाके के भैसासुर चौक पर किराए के मकान में शराब माफिया शराब का धंधा कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग इंस्पेक्टर विजय कुमार की अगुवाई में मकान में छापेमारी की गई तो मकान बंद पाया गया। जिसके बाद जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा बंद मकान को खोला गया तो उसके अंदर उत्तरप्रदेश निर्मित 267 टेट्रा पैक उत्पाद विभाग ने बरामद किया।बताया जाता है कि एक किराए के मकान में 10 दिन ही पहले 1 को महिला रहने आई थी और उसे के द्वारा यह शराब का कारोबार किया जा रहा था फिलहाल महिला फरार बताई जा रही है। वही पूछताछ के लिए उत्पाद भाग के द्वारा मकान मालिक को उत्पात थाने बुलाया गया है।




