पहले अपनी जाति बता दे राहुल गांधी, फिर कराएं जातीय जनगणना- विजय कुमार सिन्हा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

– जातीय गणना से पहले अपनी जाति बताएँ राहुल – डिप्टी सीएम

पहले अपनी जाति बता दे राहुल गांधी, फिर कराएं जातीय जनगणना। दिल्ली में बन रही बीजेपी की सरकार – विजय कुमार सिन्हा

बाढ़ में मां सरस्वती की 28 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित गई है। जिसमें आज लखीसराय में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मां सरस्वती की पूजा में भाग लिया। जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर माता की वंदना की। वहीं उन्होंने कामना की लोग सुख समृद्धि और ज्ञान विज्ञान की ओर आगे बढ़ते रहें।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे सामने हैं। लोग बता रहे हैं कि दिल्ली में बीजेपी जीत रही है, केजरीवाल सरकार के भ्रम और धोखा से मुक्ति का लोगों ने संकल्प ले लिया है। जनता मालिक है, 8 तारीख को रिजल्ट आ रहा है लोगों ने जो सर्वे रिपोर्ट दिया है वह साकार होने वाला है। राजनीति की विश्वसनीयता खत्म करने वाले लालू प्रसाद यादव के बाद अरविंद केजरीवाल देश के वह दूसरे बड़े नेता हैं जो एक जानी बेईमान है। लोगों को भ्रम में डालकर सत्ता में आने का काम करते हैं।
वहीं उन्होंने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर कहा कि जब तक बिहार में राजद की मानसिकता वाले लोग रहेंगे लाॅ एंड ऑर्डर बिगाड़ने में उनकी अहम भूमिका रहेगी। वहीं राजद के चोर दरवाजे से आने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा है।
बाढ़ में लगातार फायरिंग की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि इन सारी घटनाओं पर सरकार सजगता से काम कर रही है। कोई भी अपराधी बचने वाला नहीं है। मोनू की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन अपना काम कर रही है। पुलिस को खुला छूट है, यह राजद की सरकार नहीं है।
वहीं राहुल गांधी की जातीय जनगणना के वयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किस जाति से हैं, सबसे पहले वह इसे बता दें। वह जो देश में जातीय जनगणना कराएंगे उससे पहले एनडीए की सरकार करा चुकी है। इतने सालों तक सत्ता में रहे तो क्यों करवा पाए। सत्ता से बाहर है इसलिए लोगों को बरगला रहे हैं।

बाइट – विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री

Leave a Comment

और पढ़ें