मानव सेवा में जुटी एसएसबी,जयनगर में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली भारत नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाह्य सीमा चौकी देवधा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत में आने वाली गांव गारा में गोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर के निर्देशानुसार डॉक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान 48 वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा गारा गांव एवं उसके आस-पास के गांवों के लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया एवं सीमावर्ती लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ दी गयी।
इस चिकित्सा शिविर में कुल 63 स्थानीय लोगो ने भाग लिया, जिसमे पुरुष – 26, महिलाये -23 एवं बच्चे- 14 लाभान्वित हुए। डाक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा वहाँ उपस्थित सभी लोगो को खान पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया तथा समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने का भी सुझाव दिया।
सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से सीमा पर अबैध्द गतिविधियों को रोकने से लेकर जन सरोकार के तथा आम जनता के हित के कार्यों के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें