बथान में सोए एक अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ बथान में सोए एक अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग धर्मपुर गांव की है।मृत व्यक्ति का नाम मुरली झा है जो अपने बथान में रोज की तरह सोए हुए थे इसी बीच मे ही अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी।सुबह जब लोगो को इसका पता चला तो इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में लोग जमा हो गई।इधर घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाना की पुलिस के साथ सदर एसडीओपी 2 भी मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है लेकिन हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।बता दे कि मुरली झा अपनी पत्नी के साथ रहते थे जबकि उनके बच्चे बाहर रहते है।घर से के बगल में ही बथान है जहाँ पर वह रोज सोया करते थे जबकि पत्नी घर पर ही सोती थी इसी बीच सोए हाल में ही उनकी हत्या कर दी गई।पुलिस आस पास के लोगो से पूछताछ कर रही है लेकिन घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।ऐसे में लोग समझ नहीं पा रहे है कि एक वृद्ध व्यक्ति से किसी को क्या दुश्मनी हो सकती है बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन करने में जुट गई है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में सादर sdpo2 गोपाल मंडल ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई की जारग धर्मपुर गांव में बाथान मैं सो रहा है मुरली झा की सर फोर कर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। किसने हत्या की है। इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment